सामाजिक बंधुओं ने किया यूपीएससी में चयनित वैज्ञानिक आयुषी का स्वागत

Join Us

नर्मदापुरम। श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम के वरिष्ठ राकेश मालवीय जी की पुत्री वैज्ञानिक आयुषी मालवीय ने यूपीएससी में चयन सुनिश्चित किया है। बिटिया की इस उपलब्धि पर स्थानीय समाज के सदस्यों ने घर पहुंच कर स्वागत किया। महासभा अध्यक्ष अर्जुन मालवीय एवं स्थानीय संगठन अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय भगत जी महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पूजा मुकेश मालवीय ने शॉल श्रीफल भेंट कर बिटिया का स्वागत किया तदोपरांत मुकेश मालवीय, राजेश मालवीय राजू बनवारी लाल मालवीय रमेश चंद्र मालवीय, राजकुमार मालवीयए प्रवीण शर्माए अनीश मालवीय जितेन्द्र मालवीयए शशांक मालवीय ने पुष्पहार से बिटिया का स्वागत किया।

 

Previous articleनगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में श्री समर्पण श्री ने नपाध्यक्ष के वार्ड सहित मीनाक्षी क्षेत्र में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next articleविवाह संस्कार के पश्चात माधव आश्रम से विदाई में भावुक हुए  गुरुदेव पंडितमोहितरामजी