नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में श्री समर्पण श्री ने नपाध्यक्ष के वार्ड सहित मीनाक्षी क्षेत्र में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Join Us

नर्मदापुरम। श्री समर्पण श्री संस्था द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके तहत संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीएमओ और कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद इस अभियान की शुरूआत की है। विगत 3 हफ्ते होने के बाद भी उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा है जिसको लेकर संस्था चार दिन पहले इंद्रा चौक पर नागरिकों के बीच जाकर स्वच्छता को लेकर चर्चा की थी और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों ने संस्था का सहयोग किया एवं नगरपालिका सीएमओ को तत्काल यहां से अन्यत्र कही भेजने की शासन से अपील की थी। इसी तारतम्य में बुधवार को संस्था द्वारा स्थानीय मीनाक्षी क्षेत्र व नपाध्यक्ष के वार्ड वाले हिस्से में भी नगर के व्यापारियों एवं नागरिकों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसका समर्थन नागरिकों ने किया है।

उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

पदाधिकारियों ने चेतावनी देेते हुए कहा कि अब भी स्वच्छता में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही श्री समर्पण श्री इसी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका के सामने उग्र प्रदर्शन करेगी एवं संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर शहर की समस्याओं को उनके सामने रखेगा एवं निष्क्रिय सीएमओ को तत्काल यहां अन्यत्र कही भेजने का निवेदन मंत्रीजी से करेगा।

आज के हस्ताक्षर अभियान में संस्था के स्वदेश सैनी, अतुल जोशी, अंकित सराठे रहमान खान, राज खिल्लारे विशाल चावरिया आकाश सोनी रितेश मालवीय रोहित कलोसिया ऋतिक मालवीय आदि लोग उपस्थित थे।

Previous articleसमेरिटंस आईसीएसई पिपरिया का रिजल्ट शत प्रतिशत
Next articleसामाजिक बंधुओं ने किया यूपीएससी में चयनित वैज्ञानिक आयुषी का स्वागत