श्री मनु तुलसी स्मृति सम्मान एवं काव्य गीत संध्या आज

Join Us

नर्मदापुरम। श्री मनु तुलसी स्मृति मंच नर्मदापुरम के तत्वावधान में 22 दिसंबर 24 को आयोजित होने वाला श्री मनु तुलसी स्मृति सम्मान एवं काव्य गीत गोष्ठी का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणाें स्थिगित हो गया था। अब श्री मनु तुलसी स्मृति सम्मान एवं काव्य गीत संध्या का आयोजन 1 मई को आयोजित होना है। कार्यक्रम आयोजक संयोजक श्रीमती राधा लोटन सिंह राजोरिया संस्था अध्यक्ष जगदीश वाजपेयी, सचिव वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार ज्योतिषाचार्य पं पंकज पटेरिया,सह सचिव साहित्यकार बाबूलाल कदम ने बताया कि श्री मनु तुलसी स्मृति मंच समिति, सरगम संगीत संस्था, शिव संकल्प साहित्य परिषद के सहयोग से सम्मान एवं काव्य गीत संध्या 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सायं 4.30 बजे से मां नर्मदा के पावन तट स्थित प्रसिद्ध सरगम संगीत संस्था के सभागार समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ गोपाल प्रसाद खड्डर व अध्यक्षता नगर श्री पं गिरिमोहन गुरू करेगे। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति नर्मदापुरम श्री वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश वाजपेयी विरही, व वरिष्ठ समाजसेवी गायक नित्येंद्र कुमार शर्मा रहेंगे। इस मौके पर जिनका सम्मान होना है उनमें वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, सुधीर व्यास,कवियत्री डॉ मनीषा तिवारी, कवि साहित्यकार हरिओम दीक्षित, विचारक, शिक्षिका श्रीमती रेखा रतनानी,संगीतज्ञ सोहन सिंह चौहान शामिल हैं।

चालीसा का लोकापर्ण

इस समारोह में नर्मदांचल के सुविख्यात कवि पं गिरिमोहन गुरू द्वारा रचित भगवान परशुराम चालीसा एवं श्री शंकराचार्य चालीसा का लोकापर्ण भी होगा।

संस्था के पदाधिकारियों व श्री राजोरिया दंपत्ति ने नर्मदांचल के सुधी साहित्यप्रेमियों को उक्त समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Previous articleकई श्रमिकों नहीं मालुम मजदूर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
Next articleसमेरिटंस आईसीएसई पिपरिया का रिजल्ट शत प्रतिशत