मुख्य मार्ग पर गूंजा जय-जय परशुराम का जयघोष
शहनाई वादन के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा विप्र बंधुओं, नारी शक्ति और युवाओं ने दिखाया जोश
नर्मदापुरम। सर्व व्रिप समाज के द्वारा दो दिवसीय भगवान परशुराम प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें युवा बच्चे और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। नारी शक्ति और युवाओं ने विशेष जोश दिखाया। शहर के मुख्य मार्ग पर जय-जय परशुराम के जयघोष करते हुए शोभायात्रा निकाली गई जिसका समापन सेठानी घाट पर हुआ। जहां पर अनेक समाजसेवियों ने ब्राम्हण समाज की एकता और अनुशासन पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठों ने कहा कि ब्राम्हाण समाज ने सभी का कल्णाण किया है। भगवान परशुराम ने आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र और शास्त्र दोनों ही उठाए हैं। जब जब जीवन में परेशानी आती है तो दोनों के प्रति सजग रहना है। ब्राम्हण समाज राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। हम सब एकता के साथ रहें।
पुष्प वर्षाकर स्वागत किया
शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर तथा सेठानी घाट पर विप्र समाज की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नारी शक्ति के समूह ने पीले वस्त्र धारण कर पूरे अनुशासन के साथ ाशोभायात्रा में पूरे समय उत्साह व उमंग के साथ हिस्सा लिया। तिलक भवन में भी महिलाओं के द्वारा जय-जय परशुराम का जयघोष किया गया। अनेक संगठनों के द्वारा बाजार में अनेक चौराहों पर तथा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर तथा शीतल जल सरबत, आईसक्रीम के साथ स्वागत किया गया।
परशुराम जी की शोभायात्रा
सर्व विप्र समाज के द्वारा सेठानी घाट से सायं के समय भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा की तैयारी पिछले पखवाडे से चल रही थी। कल अक्षय तृतीया के अवसर पर गोपाल मंदिर में भगवान परशुराम की पूजन अर्चन व अभिषेक किया जाएगा।






