समग्र ई-केवाईसी में विदिशा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Join Us

 -सर्व समावेशी प्रगति में टॉप जिलों में शामिल
विदिशा (विलक्षण सक्सेना)। मध्य प्रदेश में समग्र आईडी ई केवाईसी के अभियान ने तेज रफ्तार पकड़ी है. लगभग 10 करोड़ 45 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड समग्र आईडी में 5 करोड़ 23 लाख से ज्यादा ई केवाईसी 31 मार्च 2025 तक पूरा हो गया है. वही अप्रैल माह में अभियान ने रफ्तार पकड़ते हुए 1 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 22 लाख नब्बे हजार लोगों की ईकेवाईसी प्रदेश भर में पूरी कर ली गई है जिससे पूर्ण आंकड़ा 5 करोड़ 42 लाख को पार कर चुका है। समग्र आईडी मध्य प्रदेश के हर नागरिक के लिए एक हम दस्तावेज बनता है क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रचलित सभी योजनाओं के लिए यह एक संपूर्ण परिचय पत्र के रूप में काम करता है. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रचलित सभी योजनाओं में समग्र आईडी को आधार के साथ लिंक करने से लाभार्थियों को उसका सुगम एवं निर्णात्मक समाधान मिलता है. विदिशा एवं राजगढ़ ई केवाईसी की इस प्रक्रिया में सबसे बेहतर कार्य करने वाले जिलों के रूप में प्रर्दशन किया है जहां पर राजगढ़ में 71.45 प्रतिशत एवं विदिशा में 61.37 प्रतिशत वृद्ध्रि-दर सर्वसम्मत रूप से प्राप्त की गई है. समग्र आईडी केवाईसी की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित कर जिला स्तरीय पर पूर्ण किया जा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार केवाईसी की इस प्रक्रिया से विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को जोडऩे की एवं योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को पहुंचाने के लिए कार्यरत है। नवनियुक्त विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने लोगों से ई-केवाईसी कराने का आव्हान किया।
-कैसे करें ई-केवाईसी ?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-https://samagra.gov.in/ पर जाएं, इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा। होमपेज पर आपके सामने कई विकल्प दिखेंगे, यहां आप अपडेट समग्र प्रोफाइल विकल्प में दिए गए ई-केवाईसी करें विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपसे आपकी समग्र आईडी की मांग की जाएगी। अपनी समग्र आईडी प्रविष्ट करके कैप्चा दर्ज करें और खोजें विकल्प पर क्लिक कर दें। खोजे बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर पर आपके एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको नीचे बॉक्स में दर्ज करना होगा। इसके बाद आपने आपके समग्र कार्ड की आईडी एंटर की थी उससे संबंधित कुछ निजी जानकारी आपके स्क्रीन पर आपको दिखाई देगी, जिसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी- समग्र आईडी, नाम, लिंग, पता इसमें नीचे की ओर आपको यह विकल्प मिलेगा की क्या आपके पास मध्यप्रदेश में कृषि करने लायक जमीन है? तो ऐसे में आपके पास भूमि है तो यश क्लिक करके सम्बंधित सभी जानकारी भरनी है। इसके बाद नेस्ट के बटन पर आपको क्लिक करना है।
समग्र ई-केवाईसी प्रक्रिया स्टेप -2
इसके बाद आपके सामने केवाईसी का पेज खुल जाएगा, जहां आपके सामने 2 विकल्प दिए रहेंगे, इसमें पहला आधार कार्ड और दूसरा वर्चुअल आईडी का होगा इन दोनों में से आप किसी एक का चयन करके अपनी केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
समग्र आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है, तो आप ओटीपी के विकल्प को चुनकर आगे बढ़ें, और अपना आधार नंबर दर्ज करके और सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा उस ओटीपी को आपको बॉक्स में दर्ज करना है, इसके बाद आपको स्वीकार करें कि बटन को दबाना है। इसके अलावा जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर उनके आधार से अपडेट नहीं है, वे उम्मीदवार बायोमैट्रिक के जरिए अपना ईकेवाईसी कर सकते हैं।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलदूतों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में किया श्रमदान
Next articleशहर के चर्च मैदान पर निशुल्क 85 दिवसीय ग्रीष्म कालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर