शहर के चर्च मैदान पर निशुल्क 85 दिवसीय ग्रीष्म कालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर

Join Us

 सीहोर क्लब ने एक तरफा मुकाबले में सीहोर गर्ल्स को 4-2 से हराया, धु्रव ने किए दो गोल
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में निशुल्क 85 दिवसीय ग्रीष्म कालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को एक मुकाबले में सीहोर क्लब ने सीहोर गर्ल्स को 4-2 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर क्लब की ओर से धु्रव ने शानदार दो गोल किए।
मंगलवार की शाम को हुए एक तरफा मुकाबले में सीहोर क्लब ने सीहोर गर्ल्स को 4-2 से हराया, इस विजय के बाद सीहोर क्लब टाप पर है, इसके अलावा अन्य टीम भी अपना शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से धु्रव ने दो गोल, आयुष्मान-श्याम ने एक-एक गोल किया। इधर सीहोर गर्ल्स की ओर से माया-दृष्टि ने एक-एक गोल किया। बुधवार की शाम को सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर ब्लू के मध्य मैच खेला जाएगा।

Previous articleसमग्र ई-केवाईसी में विदिशा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next articleसुसंस्कार संवर्धन संदेश और यज्ञ आहुतियों की सुगंध से महका क्षेत्र आज किया जाएगा प्रसादी का वितरण