मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद का पुतला दहन कर जताया विरोध

Join Us

सीहोर। स्थानीय तहसील चौराहा कस्बा सीहोर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और आतंकियों को मरहूम करके फातेहा भी पड़ी। साथ ही  हिंदुस्तान जिंदाबाद, हम सब एक हैं, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाई-भाई, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर आतंकवाद का पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद शमीम अहमद, पूर्व पार्षद अशफाक खा, पार्षद मुस्तफा अंजुम, मंडलम अध्यक्ष नायब सर, पूर्व पार्षद साजिद शाह, मजहर खान, मज्जु नेता, साजिद अली, मोहसिन खान, अतहर खान, शाहज़ेब तारिक, समीर सामी, आसिफ पठान, आसिफ इंजिनियर, बिलाल मुकीम, शेख सईद भाई, हकीम भाई, सईद भाई, कबाड़ी  आयाज मियां, फैलल, नावेद बब्बा, अता मजहर, आशिक, आदिल, समीर शेख के साथ ही मुस्लिम समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

Previous articleउत्साह के साथ मनाया गया गुरुकुल का 114 वां स्थापना दिवस
Next articleधरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए शोधित अध्यात्मिक प्रयोग है यज्ञ