भू अर्जन के सभी प्रकरण ऑनलाइन रहे
नरवाई जलाने वालों पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए
कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश
नर्मदापुरम/नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि गत 30 मार्च से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान में नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिलों में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं आई है जो की चिंताजनक है। जल गंगा संवर्धन अभियान सरकार की प्राथमिकता वाला अभियान है और इस अभियान में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर प्रभावशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर श्री तिवारी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए की तीनों जिले जल गंगा संवर्धन अभियान में जल दूत बनाने की कार्रवाई में शत प्रतिशत प्रगति लाए। दिए लक्ष्य से अधिक से अधिक जल दूत बनाएं और सभी जलदूतों का पंजीयन माय भारत ऐप पर करें। कमिश्नर ने कहा कि जल स्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों को भी प्राथमिकता से चिन्हित किया जाए और अतिक्रमण को हटाकर पुनः जल संरचनाओं को जीवित किया जाए। उन्होंने अमृत सरोवरो को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहां की जिले में जारी जल गंगा संवर्धन अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करते हुए उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए साथ ही स्वयं सेवी संगठनों और आम जनता को भी जल गंगा संवर्धन अभियान से जोड़ा जाए। कमिश्नर श्री तिवारी ने भू अर्जन एवं वन व्यवस्थापन सहित राजस्व प्रकरणों एवं राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की एवं निर्देश दिए की भू अर्जन के सभी प्रकरण ऑनलाइन रहे कोई भी प्रकरण ऑफलाइन ना रहे। यदि कोई प्रकरण ऑफलाइन है तो उसे आरसीएमएस पोर्टल में अपलोड कर प्रकरण ऑनलाइन किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि कोई भी प्रकरण ऑफलाइन ना रहे। श्री तिवारी ने वन व्यवस्थापन के प्रकरणो में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए और कहां की राजस्व संग्रहण में भी कलेक्टर्स विशेष प्रयास कर सत प्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर श्री तिवारी ने कहां की जिलो में बहुतायात में नरवाई जलाने की घटना सामने आ रही है उन्होंने नरवाई जलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहां की नरवाई जलाने वालों पर नियम अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाएगा। कमिश्नर श्री तिवारी ने लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने नर्मदापुरम जिले में सीमांकन के 10 प्रकरण जो समय सीमा से बाहर हो चुके हैं उन प्रकरणो के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर पेनाल्टी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया कि हरदा में इस सप्ताह 186, नर्मदापुरम में 444 एवं बैतूल में 576 नल कनेक्शन किए गए हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए की हरदा जिले को 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत हर घर नल कनेक्शन पूर्ण करना है। कमिश्नर ने आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आम जनों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए और कहा कि जहां जहां पेयजल परिवहन की आवश्यकता होगी वहां वहां पेयजल परिवहन सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री उदम क्रांति योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्व रोजगार योजना, संत रविदास स्व रोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत विगत त्रैमास के वितरित प्रकरणों में बैंक द्वारा ब्याज अनुदान क्लेम एवं भुगतान की प्रगति की स्थिति की समीक्षा की एवं निर्देश दिए की जीएम डीआईसी एवं सहायक संचालक अंत व्यवसायी बैंकों के संपर्क में रहकर अनुदान प्रकरणों मैं बैंक द्वारा स्वीकृति आदेश जारी करवाए। कमिश्नर ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया की नर्मदापुरम में हितग्राहियों के शत प्रतिशत कार्ड बनाए जा चुके हैं। हरदा एवं बैतूल में जल्द ही शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी। कमिश्नर ने ज्ञात एवं अज्ञात वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटना में घायल एवं मृतकों के परिजनों को राहत राशि स्वीकृति एवं भुगतान में अनावश्यक देरी करने पर नाराजगी प्रकट की और कहां की सभी एसडीएम ऐसे प्रकरणों को अनावश्यक रूप से पेंडिंग ना रखें और सभी प्रकरणों में राहत राशि तत्काल प्रदान की जाए। उन्होंने आगामी पर्व एवं त्योहार के मद्देनजर जिलो में कानून व व्यवस्था की स्थिति चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ई ऑफिस सिस्टम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सभी कार्यालय में ई ऑफिस सिस्टम के अनुसार ही कार्य किया जाए। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन फाइल ना ली जाए। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि वह समय-समय पर ई ऑफिस सिस्टम के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। कमिश्नर ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह मासिक रोस्टर निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार इस माह अपने सभी निरीक्षण एवं कार्य को पूरा कर लें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, बैतूल कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, तीनों जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अपर कलेक्टर्स ऑनलाइन तथा उपायुक्त राजस्व श्री गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जीसी दोहर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री कैलाश माल, अधीक्षण यंत्री ईपीएचई अंजू सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ऑफलाइन उपस्थित रहे।






