नेहरू पार्क शतरंज चैम्पियन के विजेता बने शिखर निवारिया

Join Us

नर्मदापुरम। जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम प्रति माह नेहरू पार्क मे शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराता है जिसमें जिले के सभी खिलाड़ी भाग लेते है 26 एवं 27 अप्रेल को एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी महेश चौरे 83 वर्ष वही सबसे कम उम्र के खिलाड़ी पर्व कुरापा उम्र 7 वर्ष ने भाग लिया। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर स्विस सिस्टम से रैपिड 5 चक्रों मे आयोजित की गई इसके आर्बिटर श्री अंकेश जोशी थे। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार शिखर निवारिया उम्र 16 वर्ष द्वितीय पुरस्कार दीपक मेहरा इटारसी तृतीय पुरस्कार प्रदीप अहिरवार को अन्य टॉप टेन खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया वैभव मीना, नक्षत्र हेडॉ अदिति यादव, पार्थ यादव, पलाश मित्रा, महेश प्रसाद चौरे, समर्थ पटवा, प्रयत्न हेडॉ, अगनिज सिंह एस एल चौरे। भोपाल मे खेलों चेस इन्डिया टूर्नामेंट खेल कर आए खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया भूपेंद्र जाटव, आदित्य आर्यन शुक्ला,लक्ष्मी रन सूरमा अदिति यादव, शंकर लाल चौरे वैभव मीना शिखर निवारिया शास्वत तिवारी अमरीश तिवारी प्रदीप अहिरवार अथर्व मालवीय, पलाश मित्रा। प्रतियोगिताएं के पुरस्कार सुशील गोर की और से प्रदान किए गए दिनेश शर्मा, पी गोर डाक्टर एपी त्रिपाठी ,त्रिलोक यादव, बसंत दुबे अध्यक्ष, एस पी मेहरा सचिव योगेश तिवारी उपाध्यक्ष, बडकुर समारोह में उपस्थित थे संघ के सभी पदाधिकारियों ने बैठक ली और इस बार इटारसी मे ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर सहमती प्रदान की सम्भव है 1 मई के बाद प्रशिक्षण की रूप रेखा तय की जाएगी।

Previous articleबिहार के वैशाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में 40 साल का अधेड़ गिरफ्तार
Next articleबारिश पूर्व नाले नालियों की सफाई अभियान शुरू