बिहार के वैशाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में 40 साल का अधेड़ गिरफ्तार

Join Us

वैशाली ,(आरएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक 40 वर्षीय अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक मक्के के खेत में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म किया था। महुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दुर्गा शक्ति ने शनिवार को बताया कि छह साल की बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले भी बलिगांव थाना क्षेत्र के एक मामले में वह जेल जा चुका है। उस पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि उसने गुरुवार, 25 अप्रैल को छह वर्षीय बच्ची के साथ मक्के के खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।परिवार के अनुसार, बच्ची गुरुवार रात अपने घर से 10 रुपए लेकर पास की दुकान पर बिस्कुट खरीदने गई थी। वह अपने और अपने भाई के लिए बिस्कुट लेने जा रही थी। लेकिन, वह दुकान तक नहीं पहुंची। कथित तौर पर, आरोपी उसका मुंह दबाकर उसे जबरन पास के मक्के के खेत में ले गया।

 

Previous articleबैंक की नौकरी छोडक़र 50 लाख की ऑडी से दूध बेच रहा युवक, बताई ये खास बात
Next articleनेहरू पार्क शतरंज चैम्पियन के विजेता बने शिखर निवारिया