वैशाख माह की अमावस्या पर लगी आस्था की डुबकी

Join Us

नर्मदापुरम। बैशाख मास की अमावस्या के विशेष स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को विशेष स्नान पर्व होने से घाटों पर अच्छी खासी भीड़ रही । पं गोंविंद शर्मा ने बताया कि अमावस्या का कुछ अंश सोमवार को रहने से सोमवती अमावस्या का पर्व बन रहा है। लेकिन मुख्य स्नान का पर्व रविवार को ही था। बैशाख के माह में स्नान ध्यान पूजन पाठ का विशेष महत्व रहता है। साथ ही इस माह में अन्न दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। बैशाख माह की अमावस्या को सत्तू खानी अमावस्या भी कहा जाता है । इस दिन सत्तू खाने और सत्तू का दान करने का महत्व है।

Previous articleनर्मदांचल में बंपर हो रहा तरबूज, किसानों की स्थिति होगी मजबूत
Next articleदिव्यांजन शिविर में 110 हुए पंजीयन, उपकरण और प्रमाण पत्र भी बांटे