जूडो: खिलाड़ियों को मिला मंच, शिविर से निखरेगी प्रतिभा

Join Us

जबलपुर। जबलपुर जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शालेय शिक्षा विभाग, क्रीड़ा भारती महानगर तथा जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन भीष्म सिंह राजपूत, महासचिव मध्य प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के मुख्य अतिथि में, शिशिर तिवारी, सचिव जिला ओलंपिक संघ, उमाशंकर पटेल, वरिष्ठ कुश्ती कोच एवम् विश्वामित्र अवॉर्डी व सत्येंद्र गुरु के विशिष्ट अतिथ्य में तथा राजकुमा मिश्रा, प्राचार्य मालपानी स्कूल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर के शुभारंभ के पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों ने हाथो पे काली पट्टी बांध कर दो मिनट का मौन रखा। उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से पौधे देकर किया गया। जिला संघ के सचिव व वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि उपस्थित अतिथियों ने शालेय जिला स्तरीय जूडो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग द्वारा किट का वितरण किया गया। श्री खान ने आगे बताया की शिविर के समापन के पश्चात एक जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जवेगा जिससे नवोदित खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखर सके। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए नवोदित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जूडो सिर्फ आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि एक अनुशासित और लोकप्रिय खेल के रूप में भी उभरकर सामने आया है। खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी पूरी निष्ठा से भाग लेना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट अताउर्रेहमान अंसारी, तावेज़ अली, मनीष श्रीवास्तव, साबिर अंसारी,विवेक व्यास आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Previous articleपशु पक्षियों के लिए गर्मी में दाना पानी का इंतजाम करने अपील
Next articleसंरक्षा विभाग के नेतृत्व में रेल कोचों में फायर सेफ्टी से सम्बंधित सेमिनार आयोजित