पशु पक्षियों के लिए गर्मी में दाना पानी का इंतजाम करने अपील

Join Us

जबलपुर, ।  भीषण गर्मी के दौरान जहां आम जनता की हालत खराब है वहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से प्रभावित हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि मनुष्य अपना बचाव करने में सक्षम होते और अपना इंतजाम खुद कर लेते हैँ लेकिन मूक पशु पक्षियों के लिए  इंतजाम करने की जिम्मेदारी मनुष्यों पर ही होती है। लिहाजा श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति कालीधाम गढ़ा फाटक को अपील की गई है कि आम लोगों कोराहत देनेके लिए जगह-जगह  प्याऊ खोले जायें और पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्थाभी की जाये समिति ने कहा कि महाकाली मंदिर के सामने प्याऊ का शुभारंभ किया गया जहांॅ सैकड़ों राहगीर प्रतिदिन अपनी प्यास बुझा रहे हैं। समिति ने अपील की है कि अपने-अपने घरों की छतों में पक्षियों के लिए दाना पानी रखें वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गऊ माता की सेवा करने हरा चारा और पानी रखा जाये वहीं आवारा मवेशियों के लिए भी पानी का इंतजाम करें। वैशाख माह में इस पुण्य कार्य को करने के लिएसभी सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया गया है।

Previous articleपुतिन पर भडक़े ट्रंप कहा- रुक जाओ अब बहुत हो गया, यूक्रेन को भी दी नसीहत
Next articleजूडो: खिलाड़ियों को मिला मंच, शिविर से निखरेगी प्रतिभा