शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में दस महाविद्याओं का आह्वान

Join Us

 आज किया जाएगा प्रदोष पर खिचड़ी की प्रसादी का वितरण
सीहोर। शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व के अंतर्गत दस महाविद्याओं के आह्वान के अलावा ग्यारस पर भगवान शिव का  विशेष अभिषेक पंडित कुणाल व्यास के मार्गदर्शन में आधा दर्जन से अधिक विप्रजनों के द्वारा किया गया।
ग्यारस के दिन यहां पर दस से अधिक विधान मंडल का निर्माण करते हुए पंडित श्री व्यास के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को बताया कि दस महाविद्याएं देवी दुर्गा के दस अलग-अलग रूप हैं जो ज्ञान, शक्ति और मुक्ति का प्रतीक हैं। इन्हें काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, भैरवी और कमला के नाम से जाना जाता है। इन महाविद्याओं का आह्वान करके, साधक विभिन्न प्रकार की सिद्धियों और मुक्ति प्राप्त कर सकता है।
देवी सती के 10 स्वरूपों को दस महाविद्याओं के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इन अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग विद्याओं की साधना की जाती है। इन महाविद्याओं की साधना पूरे विधि-विधान के साथ ही की जाती है। अगर साधना में कुछ गलती हो जाती है तो पूजा-पाठ का उल्टा असर भी हो सकता है। इसीलिए इन महाविद्याओं की साधना किसी विशेषज्ञ पंडित के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए। इनके मंत्रों का जाप बिल्कुल सही उच्चारण के साथ ही करना चाहिए। इनमें पहली विद्या हैं देवी काली, दूसरी हैं देवी तारा, तीसरी त्रिपुरा सुंदरी, चौथी भुवनेश्वरी, पांचवीं छिन्नमस्ता, छठी त्रिपुरा भैरवी, सातवीं धूमावती, आठवीं बगलामुखी, नौवीं मातंगी और दसवीं विद्या हैं देवी कमला। इन दस महाविद्याओं के तीन समूह हैं। पहले समूह में सौम्य कोटि की प्रकृति की त्रिपुरा सुंदरी, भुवनेश्वरी, मातंगी, कमला शामिल हैं। दूसरे समूह में उग्र कोटि की काली, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी माता शामिल हैं। तीसरे समूह में सौम्य उग्र प्रकृति की तारा और त्रिपुरा भैरवी शामिल हैं।
शिव प्रदोष सेवा समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि लगातार 30 दिनों तक आयोजित वैशाख महापर्व के अंतर्गत दस महाविद्याओं का आह्वान के साथ शुक्रवार को प्रदोष पर खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Previous articleशांति कुंज हरिद्वारा विश्व भारतीय गायत्री परिवार के तत्वाधान में विश्व शांति 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
Next articleसंविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आज विधायक को सौंपेंगे ज्ञापन