छोटे ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा

Join Us

मां से झगड़ने से मना किया तो छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

नर्मदापुरम। पिपरिया। पिपरिया से एक दुखद घटना सामने आई है। एक छोटे ने बडे भाई की मामूली बात पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पिपरिया के अंतर्गत पुरानी बस्ती में विगत रात्रि में रिश्तो को तार तार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक अपनी मां से झगड़ा कर रहा था उसे मना करना बड़े भाई की जान पर भारी पड़ गया। छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में चाकू घोंपकर कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। यह घटना विगत रात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुरानी बस्ती में आरोपी छोटा भाई महेश केवट अपनी मां से झगड़ा करते हुए गालियां दे रहा था। इस दौरान उसके बड़े भाई देवकीनंदन केवट ने उसे समझाते हुए कहा कि भाई तू मां को गाली क्यों दे रहा है इसी बात को लेकर महेश ने अपने बड़े भाई देवकीनंदन के ऊपर हमला कर दिया और उसके सीने में चाकू से बार कर घायल कर दिया जिससे वह घायल हो गया उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने देवकीनंदन को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही मंगलवारा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। गुरुवार सुबह जिले से आईएफएसएल के अधिकारी ऋषिकेश यादव ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शासकीय सिविल अस्पताल में मृतक का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। और आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

Previous articleनगर पालिका फिर कर रही है अतिक्रमण हटाने की कवायद
Next articleपहलगाम मे हुई दुःखद घटना नगर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की