पहली बार पुतिन के बेटे की तस्वीर सामने आई: टेलीग्राम चैनल ने दो फोटो जारी की; 4 साल का एक छोटा भाई भी

Join Us

मॉस्को,(ए)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेटे की तस्वीर पहली बार दुनिया के सामने आई है। ब्रिटिश मीडिया के हवाले से दो तस्वीरें जारी की हैं। इन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों तस्वीरें पुतिन के बेटे इवान व्लादिमीरोविच पुतिन हैं। जिनकी मां का नाम एलिना काबेवा है, जो एक जिमनास्ट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इवान 10 साल का है और लोगों से बहुत कम बातचीत करता है और अपना ज्यादातर वक्त सिक्योरिटी गार्ड्स और टीचर के साथ ही गुजारता है। इवान का एक छोटा भाई व्लादिमीर जूनियर भी है, जिसकी उम्र 4 साल है, लेकिन आजतक उसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभवत: यह पहली बार है जब पुतिन के बेटे की तस्वीर सामने आई है।
इवान का चेहरा पुतिन से काफी मिलता जुलता है।

Previous articleइस दिन होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, वेटिकन सिटी में शुरू हुई तैयारियां; अंतिम दर्शन के लिए रखा गया शव
Next articleएक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी मंगेतर से रचाई शादी