इस दिन होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, वेटिकन सिटी में शुरू हुई तैयारियां; अंतिम दर्शन के लिए रखा गया शव

Join Us

वेटिकन सिटी (आरएनएस)। रोमन कैथोलिक कार्डिनल्स ने मंगलवार को फैसला किया कि पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में होगा। इस औपचारिक समारोह में दुनिया भर के तमाम दिग्गज उपस्थित रहेंगे। लंबी बीमारी के बाद 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वेटिकन के अनुसार, हाथ में माला लिए हुए परंपरागत वेशभूषा पहने पोप के शव को खुले ताबूत में उनके निवास सैंटा मार्टा में रखा गया है। इटली के राष्ट्रपति सर्गियो मैटरेल्ला ने पोप के निवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।
शनिवार को होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार
मंगलवार को एक बैठक में रोम के सभी कार्डिनल्स ने अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बुधवार सुबह उनका ताबूत सेंट पीटर्स बैसिलिका पहुंचेगा, जहां शुक्रवार शाम सात बजे तक इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। हालांकि, नए पोप के चयन की प्रक्रिया और कार्यक्रम की घोषणा होना बाकी है। फिलहाल नए पोप का कोई स्पष्ट दावेदार नजर नहीं आ रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे सेंट पीटर्स बैसिलिका के सामने बने सेंट पीटर्स स्क्वायर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Previous articleकौन हैं सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस? कोमा में रहते हुए मनाया 36वां जन्मदिन, 20 साल पहले हुआ था भयानक हादसा
Next articleपहली बार पुतिन के बेटे की तस्वीर सामने आई: टेलीग्राम चैनल ने दो फोटो जारी की; 4 साल का एक छोटा भाई भी