भोपाल (ए)। शहर के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले लोको पायलट की कार ने एक कुत्ते को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में कुत्ते की तडप-तडप कर मौके पर ही मौत हो गई। मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोको पायलट का कहना है, हादसे के समय कार वह नहीं चला रहे थे, और वह कुत्ता पालतू नहीं स्ट्रीट डॉग था,वहीं शिकायत करने वाली महिला ने उसे अपना पालतू श्वान बताया है। पुलिस के अुनसार प्रकाश नगर बिजली कॉलोनी की रहने वाली ओसिन जगलवा (30) पुत्री ओम प्रकाश जगलवा ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में एचआर के पद पर नौकरी करती हैं। मंगलवार को उनके घर के बाहर रेत पर उनका पालतु कुत्ता सो रहा था, पडोस में रहने वाले गोविंद गुप्ता ने अपनी कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसे कुचल दिया, इससे कुत्ते की मौके पर ही तडप-तडपकर मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। शुरुआती जॉच के बाद पुलिस ने गोविंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में लोको पायलट गोविंद गुप्ता का कहना है की एफआईआर में जो समय बताया गया है उस समय वह ऑफिस में थे। और जिस कार से हादसा हुआ वह मेरी थी, लेकिन उसे पिता चला रहे थे, हादसा गलती से हुआ है।
और कुत्ते की मौत हुई वह पालतु नहीं स्ट्रीट डॉग है। गोविंद का कहना है की हमारा परिवार सहित आस पास के लोग इस कुत्ते को खाना दिया करते थे। ओसिन कई स्ट्रीट डॉग पाले हुए हैं। लेकिन उन्हें अपने घर में नहीं रखतीं। कुत्ते कई बार गा?ियों के कवर फा?ने के साथ ही अन्य नुकसान कर चुके हैं। पूर्व में इसी बात को लेकर उनसे कहा सुनी हुई थी। इसी का बदला लेने की नीयत से मेरे खिलाफ माममला दर्ज कराया गया है। लेकिन जांच में साफ हो जाएगा कि हादसा मुझसे नहीं हुआ है।








