फायर सेफ्टी प्रशिक्षण शासकीय कैलाश नाथ काटजू चिकित्सालय में आयोजित हुआ

Join Us

भोपाल (निप्र)। शासकीय कैलाश नाथ काटजू चिकित्सालय की नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे एवं अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय द्वारा बुधवार को अस्पताल स्टाफ के लिए फायर सेफ्टी प्रशिक्षण आयोजित कराया गया। जिसके अंतर्गत फायर सेफ्टी डिवाइसेज के उपयोग एवं किसी प्रकार के दुर्घटना होने पर विशेष रूप से ध्यान रखें जाने वाले बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. रचना दुबे ने बताया कि इन दिनों गर्मी बहुत तेज पड़ रही है, जिसके कारण कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आती है। इसीलिए स्टाफ को फायर सेफ्टी डिवाइसेज का हैंड्स और प्रशिक्षण भी दिया गया जिससे अस्पताल स्टाफ उपकरणों के उपयोग के संबंध में जागरूक हो सके एवं किसी प्रकार की दुर्घटना होने के समय स्वयं का एवं अस्पताल में मौजूद मरीजों का बचाव किया जा सके।

Previous articleपहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश सहित राजधानी में भी आक्रोश
Next articleलोको पायलट ने पडोसी के पालतु कुत्ते को कुचला, एफआईआर दर्ज