शिक्षक की करतूत को लेकर बसपा पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन की निलंबन की मांग

Join Us

अंबेडकर पार्क में बने स्कूल में पदस्थ शिक्षक विनोद उपाध्याय द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति के पास खुले में पेशाब कर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है एवं एक शिक्षक द्वारा स्कूल में शौचालय होने के बावजूद भी खुले में पेशाब कर बहुत ही निंदनीय कृत किया है यह पार्क बाबासाहेब अंबेडकर का पवित्र स्थान है और यहां पूरे शहर के लोगों की आस्था बाबासाहेब आंबेडकर में है इस आस्था के केंद्र में इस तरह का काम  किया जना शिक्षक द्वारा बेहद निंदनीय हैं आपको ज्ञात है कि बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भोपाल लोकसभा के माननीय सांसद आलोक शर्मा  एवं नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य जिम्मेदार साथियों के साथ उक्त पार्क में स्वयं आकर झाड़ू लगाकर  सफाई की गई थी ।
एक शिक्षक का यह कृत क्षमा योग नहीं है शिक्षक ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान एवं बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति सरकार द्वारा दिखाए गए सम्मान के विरुद्ध यह कार्य किया है तथा शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी अनोखी लाल मालवीय नर्सिंग भारती कमल सिंह कोरवे आदि कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री तोमर को ज्ञापन सोपा और कार्रवाई की मांग की है।

Previous articleसेनजी महाराज की 725 वा जन्मोत्सव 25 अप्रैल को
Next articleअभिभाषक संघ ने की पहलगाम हमले के आतंकवादियों का सख्ती से हो सफाया की मांग