सीहोर। जिला अभिभाषक संघ सीहोर द्वारा आयोजित एक बैठक में पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड के आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया घटना में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अभिभाषक संघ के सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि आज जिला अभिभाषक संघ की बैठक अध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पहलगाम में हुई घटना का पुरजोर विरोध किया। जिला अभिभाषक संघ के वरिष्ठ सदस्य रामनारायण ताम्रकार, के.यू. कुरेशी, कमर अहमद सिद्दीकी, अनिल दुबे ने अपने विचार रखे, सभी ने घटना की कड़ी निंदा की। बैठक में देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह किया कि आतंकवादियों का सख्ती से सफाया किया जाए। अंत में मृतक आत्माओं की शांति के लिये मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता डी.डी. मित्तल, विजय अग्रवाल, प्रदीप पहलवान, बृजेंद्र सिंह चंदेल, राजेश बैरागी, जी.डी. बैरागी, मनोहर पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।








