सीहोर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणी सेनजी महाराज की 725 वा जन्मोत्सव सेन धर्मशाला (कुटी) गंज सुभाष स्कूल के पास, सीहोर में वरिष्ठ समाज सेवी व समाज के संरक्षक अखलेश राय के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 25 अप्रैल 2025 को प्रात: 9 बजे सेन जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। सर्व सेन समाज के अध्यक्ष तुलसीराम सेन, युवा सेन समाज के अध्यक्ष कमोद सेन, भारतीय सेन समाज के अध्यक्ष एल.एस.सेन एवं समाजनों के द्वारा मुख्य अतिथि अखिलेश राय का स्वागत सम्मान किया जावेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि अखलेश राय द्वारा सभी समाज जनों को सम्बोधित किया जावेगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन का होगा। उक्त गरिमामय आयोजन में समाज के मीडिया प्रभारी एल.एस.सेन ने सभी स्वजातीय बन्धुओं, माताओं-बहनों एवं जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों सहित सभी वरिष्ठजनों से उपस्थित होने की अपील की है।








