अजाक्स ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। अजाक्स के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर आनन्द रजावत  को बाबुलाल मालवीय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। जिसमें अजाक्स की प्रमुख मांगों में बेकलॉक पदों की पूर्ति शीघ्र की जाये। प्रमोशन में आरक्षण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं मध्य प्रदेश के स्पेशल काउंसिल श्री मनोज गोरकेला के अनुरूप नवीन पदोन्नति शीघ्र लागू की जाये एवं ठेका पद्धति/आउट  सोर्सिंग पद्धति को तत्काल बंद किया जाये। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर दी जाय। मध्यप्रदेश के लोकसेवकों के हित के लिये पुरानी पेंशन शीघ्र लागू की जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल मालवीय कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजाक्स सीहोर, एच.एस.निमजे, अनारसिंह मालवीय, नर्बदा प्रसाद नागेस, कमल मालवीय कवि, लखनलाल मालवीय, रामेश्वर, विनोद मालवीय, सुरेश महोबिया आदि शामिल है।

Previous articleशा.उ.मा.वि.मुंगावली बना तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान
Next articleसेनजी महाराज की 725 वा जन्मोत्सव 25 अप्रैल को