सीहोर। राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में शासकीय उ.मा. वि. मुंगावली का चयन तंबाकू मुक्त संस्थान के रूप में किया गया। इस उपलक्ष में दिनांक 23/04/2025 को सुश्री सलोनी शर्मा सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीहोर एवं डॉ नेहा सिंह जिला चिकित्सालय सीहोर द्वारा मूल्यांकनकर्ता रूप में उपस्थित होकर संस्थान परिसर एवम 100 गज दूरी के प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को तंबाकु के दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी प्रदान की ।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री आर डी सोलंकी एवं शिक्षक गण श्री भैरोसिंह शाक्य, रितेश राठौर, घनश्याम मोहनिया, जितेंद्र बड़ौदिया,तरुण बैरागी,मुकेश कुमार, घनश्याम दोगने, ओ पी शर्मा, कमलेश वर्मा ,विश्वजीत राय,जन शिक्षक राजेश चौहान, धर्मेंद्र मालवीय को महिला शिक्षिका श्रीमती पूजा गांधी, श्रीमती अंजू दोगने, श्रीमती प्रमोद खत्री, श्रीमती ज्योति त्यागी, श्रीमती रेखा विश्वकर्मा सहयोगी के रूप में हेमंत कुमार एवं देवेंद्र चंदेल उपस्थित रहे।








