नर्मदापुरम। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में निर्दोष लोगों की हत्या की हर तरफ निंदा की जा रही है। पहलगाम में निर्दोष मासूम लोगों पर हमले के विरोध में श्री समर्पण श्री संस्था द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद के पोस्टर जलाए व सरकार से शक्त से शक्त कार्यवाही की मांग की उसके बाद समिति सदस्यों द्वारा जलाए गये पोस्टरों को संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता को लेकर अभियान के तहत कचरा डस्टबिन में डाल स्वच्छता का भी सन्देश दिया।।
विरोध प्रदर्शन में स्वदेश सैनी, मोनू ठाकुर, अतुल जोशी, राकेश राजपूत, गोलू राजपूत, रहमान खान, विशाल चावरिया, राज खिल्लारे, शुभम मालवीय, केतन बरगले, संदीप खिल्लारे, नितेश यादव, ललित मीना, विष्णु ठाकुर, नवीन जोशी, दीपक मंन्द्रे, राहुल राव, आकाश बाथरे, शशांक रावत ऋतिक मालवीय मौजूद रहे।
00000







