आतंकवाद के पुतले को दी फांसी
सीहोर। पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड के आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही एवं भाजपा सरकार की नाकामियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकवाद के पुतले को फांसी देकर आतंकवाद के खिलाफ गगन भेदी नारे लगाये गये। इस मौके पर मृतक आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं दुखी परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु दो मीनट को मौन रख ईश्वर से कामना भी की गई। इस अवसर पर राजीव गुजराती ने कहा कि हमारे देश में खुलेआम मासूम निर्दोश देश वासियों को आतंकियों द्वारा मौत के घांट उतार देना यह सरकार की नाकामी का परिणाम है। सरकार उद्योगपतियों को ढोने में लगी हुई है और पाकिस्तान पर कोई लगाम नही है, इसी का नतिजा है कि पहले पुलवामा और अब पहलगाम जैसी घटना घटित हो रही है। सरकार को चाहिये कि वह कठोर बदम उठायें और आतंकवाद व आतंकवादियों को पनाह देने वालों को मुहतोड़ जवाब दें। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़ेभाई, राजेन्द्र वर्मा, डॉ. अनीस खान, मजीद अंसारी, ओमबाबा राठौर, पवन राठौर,राजेश भूरा यादव, सुनील दुबे, विवेक राठौर, हसीन कुरेशी, इरफानलाला, असरफ अली, शमीम अहमद, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, घनश्याम मीणा, मनोज परमार, पंकज शर्मा, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, ईश्वर सिंह चौहान, मनीश मेवाड़ा, सुयश तोमर, लक्की सक्सेना, राधेश्याम यादव, नितिन उपाध्याय, सोनू विश्वकर्मा, गजराज परमार, ब्रजेश पाटीदार, अजय मेवाड़ा, अभिषेक लोधी, सुर्यांश जादौन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








