शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय जबलपुर में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Join Us

शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय जबलपुर में 22 अप्रैल 2025 को “विश्व पृथ्वी दिवस” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश वर्मा, कुलगुरु, रानी दुर्गावती वि.वि. जबलपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ अल्केश अतुर्वेदी, प्राचार्य पीएमश्री महाविद्यालय जबलपुर, श्री प्राचीश जैन, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण,जबलपुर संभाग जबलपुर, सारस्वत अतिथि श्री निलेश चन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य, हितकारिणी महिला महाविद्यालय जबलपुर उपस्थित रहे I
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं प्राचार्य श्री साहिर शेख द्वारा विद्यालय एवं अतिथि परिचय से हुआ I स्वागत पश्चात् उक्त दिवस पर आयोजित कार्यक्रम- चित्रकला,नारालेखन में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रसस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किये गए I मुख्य अतिथि डॉ. राजेश वर्मा जी कुलगुरु रानी दुर्गावती विवि जबलपुर ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संस्कृति में किस प्रकार प्रकृति का महत्त्व पूर्व से ही समाहित है I डॉ अल्केश अतुर्वेदी प्राचार्य पी. एम श्री महाविद्यालय जबलपुर ने बताया की भारतीय परंपरा का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है जिसका साक्षी पूरा विश्व है I श्री प्राचीश जैन द्वारा विद्यार्थियों को उनके स्तर पर छोटे-छोटे कार्य कर प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया I
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, महोकौशल प्रांत जबलपुर के प्रान्त संयोजक एवं प्राचार्य हितकारिणी महिला महाविद्यालय डॉ निलेश पाण्डेय के द्वारा विद्यार्थियों को न्यास राष्ट्रीय सचिव अतुल भाई जी के गुल्लक अभियान के उद्देश्य से छात्रों में संचय भाव उद्भव करने हेतु गुल्लक वितरित की गयी I
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा QR कोड, विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्रीमती शीतल वाईकर, इंदु पटेल,म,मनोज चौरासिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा परिसर में 25 पेड़-पौधों पर QR कोड लगाये गए, जिसका उद्घाटन भी अतिथियों द्वारा किया गयाI QR कोड को स्केन का छात्र एवं आगंतुक उक्त पेड़ के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे I
भीषण गर्मी के दृष्टिगत पक्षियों हेतु दाना पानी पात्र रखे गए एवं 50 पौधा रोपण किये गए I कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रध्दा शुक्ला एवं आभार श्री भूपेंद्र सलामे द्वारा किया गया I कार्यक्रम में 500 सौ से अधिक विद्यार्थी, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास महाकौशल प्रांत जबलपुर के सदस्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे I एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी का सहयोग रहा I

Previous articleहाईकोर्ट एडवोकेट बार से मेरा पुराना नाता है-जस्टिस धर्माधिकारी
Next articleपीएम मोदी के विमान का सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में अनोखा स्वागत, एस्कॉर्ट कर जेद्दा तक लेकर पहुंचे एफ15 लड़ाकू विमान