हाईकोर्ट एडवोकेट बार से मेरा पुराना नाता है-जस्टिस धर्माधिकारी

Join Us

जबलपुर। उच्च न्यायालय जबलपुर मध्यप्रदेश से केरल हाईकोर्ट स्थानांतरित हुए जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने कहा कि इस हाईकोर्ट एडवोकेटस बार एसोसिएशन से मेरा पुराना नाता है, बार के निर्माण के समय मैं यहाँ लाईब्रेरी सचिव के रूप में पदस्थ भी रहा था, इस बार और बैंच दोनों का मुझे भरपूर सहयोग मिला। हाईकोर्ट एडवोकेट बार के सभागार में अपने सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान हाई कोर्ट एडवोकेट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव निखिल तिवारी, आदित्य अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता, नमन नागरथ, वरिष्ठ अधिवक्ता, मनोज शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह, अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सममान विदाई दी गई। 07.04.2016 को श्री धर्माधिकारी की नियुक्ति हाईकोर्ट जज के रूप में हुई थी, एवं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रहते हुए जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने कई अहम फैसले दिए। इस दौरान हाईकोर्ट बार ऐसोशिएशन उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सहसचिव सौरभ भूषण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गंगराड़े, लाईबे्ररी सचिव आनंद नायक, कार्यकारिणी सदस्य अक्षय पवार, मनहर दीक्षीत, स्वाती असीम जाॅर्ज, विजय शुक्ला एवं अर्जुन सिंह उपस्थित रहे एवं बार के सदस्य उपास्थि थे।

Previous articleकमिश्नर अभय वर्मा ने ज्ञानाश्रय में छात्र छात्राओं के बीच मनाया अपना जन्मदिवस
Next articleशासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय जबलपुर में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस