अंबेडकर पार्क में बने स्कूल में पदस्थ शिक्षक विनोद उपाध्याय द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति के पास खुले में पेशाब कर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है एवं एक शिक्षक द्वारा स्कूल में शौचालय होने के बावजूद भी खुले में पेशाब कर बहुत ही निंदनीय कृत किया है यह पार्क बाबासाहेब अंबेडकर का पवित्र स्थान है और यहां पूरे शहर के लोगों की आस्था बाबासाहेब आंबेडकर में है इस आस्था के केंद्र में इस तरह का काम किया जना शिक्षक द्वारा बेहद निंदनीय हैं आपको ज्ञात है कि बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भोपाल लोकसभा के माननीय सांसद आलोक शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य जिम्मेदार साथियों के साथ उक्त पार्क में स्वयं आकर झाड़ू लगाकर सफाई की गई थी ।
एक शिक्षक का यह कृत क्षमा योग नहीं है शिक्षक ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान एवं बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति सरकार द्वारा दिखाए गए सम्मान के विरुद्ध यह कार्य किया है तथा शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी अनोखी लाल मालवीय नर्सिंग भारती कमल सिंह कोरवे आदि कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री तोमर को ज्ञापन सोपा और कार्रवाई की मांग की है।








