विधायक डॉ शर्मा के ज्ञापन और पत्रकार वार्ता में दी चेतावनी का हुआ असर

Join Us

शहर में दूसरे ही दिन अवैध शराब आैर सट्टे पर कुछ हद तक हुआ नियंत्रण

सिद्ध हुआ कि प्रशासन चाहे तो अवैध शराब और सट्टे पर लग सकती है रोक

नर्मदापुरम। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के द्वारा सोमवार को आईजी और एसपी को ज्ञापन देकर पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते समय जिले में जिस प्रकार कानून और व्यवस्थाओं के नाम पर खुलेआम माफिया राज चल रहा था। उस पर पत्रकार वार्ता के दूसरे दिन कुछ हद तक अंकुश लगता हुआ नजर आया। जिससे सिद्ध हो गया है कि पुलिस चाहे तो सट्टा और अवैध शराब पर अंकुश लगा सकती है। वर्दी धारियों की मिली भगत से अवैध शराब के साथ ही सट्टे का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। पुलिस तथा प्रशासन नाम की चीज नजर नहीं आती है। इसी कारण मुख्यालय पर खुलेआम अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। कहने मात्र को अवैध शराब पर रोक है। पवित्र नगरी के नाम पर शहर में पांच किलोमीटर तक शराब बिक्री पर रोक का असर यह हो रहा था कि कई गुना अधिक अवैध शराब का कारोबार जमकर हो रहा था। ऐसा लगता है कि आबकारी विभाग तथा प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबारियों से हाथ मिला लिए हों। उसमें पुलिस भी सहभागी बन गई हो। विधायक डाॅ शर्मा के द्वारा पूर्व में आबकारी विभाग को अवगत कराने पर कोई खास असर नहीं हुआ था इस कारण उन्हें आई जी और एसपी को ज्ञापन देना पड़ा। जिससे कि अपराध रूक सकें।

कितने दिन तक बंद रहेगी अवैध शराब की बिक्री?

लोग पूछ रहे हैं कि मंगलवार को अवैध शराब की बिक्री पर कुछ हद तक रोक रही। जो शराब सड़कों पर खुलेआम बिकती थी वह चुपके चुपके बिक्री हो रही है। अवैध शराब के माफिया अपने चमचों व गुलामों के माध्यम से शराब की बिक्री कराते हैं।

विधायक की चिंता जायज

विधायक डॉ शर्मा ने पत्रकारों से कहा था कि युवा पीढ़ी को अवैध शराब बेचने वाले बर्वाद कर रहे हैं। यह चिंतनीय विषय है। विधायक की चिंता जायज भी है क्योंकि अनेक युवा अवैध शराब के कारोबार में लगे हैं कई शराब को सेवन करने लगे हैं। इस प्रकार शहर में जमकर युवा पीढ़ी शराब में लिप्त हो चुकी है। इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह माफिया राज बढ़ता है कानून व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो धरना देने की नौबत आई तो वे धरना देने के लिए भी तैयार रहेंगे।

Previous articleआईये, हम सब मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleशिक्षक की करतूत को लेकर बसपा पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन की निलंबन की मांग