हितग्राहियो को मिली सुविधा ई-केवायसी कराना हुआ आसान

Join Us

नर्मदापुरम/  मध्य प्रदेश शासन ने हितग्राहियों के लिए मेरा ई-केवायसी ऐप के माध्‍यम से ई-केवाईसी की सुविधा शुरू की है, जिससे राशन लेने वाले पात्र हितग्राही घर बैठे अपना और अपने परिजनों का ई-केवाईसी कर सकते हैं। हितग्राही ई-केवाईसी करने के लिए किसी भी एंड्राइड मोबाइल फोन से अपना और अपने परिजनों का आधार नंबर और ओटीपी दर्ज कर घर बैठे ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

मध्य प्रदेश में पीडीएस अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी कराने के लिए 9 से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।   हर जिले में गांव और वार्ड स्तर पर ई-केवाईसी कराने के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

Previous articleसिवनी मालवा में तालाब की सफाई हेतु जन सहभागिता से हुआ श्रमदान
Next articleआईये, हम सब मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव