सिख धर्म के 5 वें गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया

Join Us

सीहोर। सिख धर्म के गुरु अर्जुन देवजी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर रविवार को लंगर का आयोजन शहर के गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारे में किया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इससे पहले अखंड पाठ का सुबह साढ़े नौ बजे संपूर्णता किया गया। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरुमित सिंह दुआ, सचिव राजिन्दर सिंह लांबा ने बताया कि पाठ के  बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया, वहीं लंगर का आयोजन किया गया।

Previous articleशालाओं में 22 अप्रैल को होगा पृथ्वी दिवस का आयोजन विद्यार्थी निर्मित करेंगे वनस्पतियों की जानकारी के क्यूआर कोड
Next articleकलेक्टर इलेवन ने आदिम जाति कल्याण विभाग को हराया