शालाओं में 22 अप्रैल को होगा पृथ्वी दिवस का आयोजन विद्यार्थी निर्मित करेंगे वनस्पतियों की जानकारी के क्यूआर कोड

Join Us

नर्मदापुरम/ प्रदेश की सभी शालाओ में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार के दिन पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के संचालन के लिए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं। विद्याथियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा “इको क्लब फॉर मिशन लाइफ” कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधिया की जा रही है। पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए विद्यालयो में इको क्लब का गठन भी किया गया है। प्रदेश में वि‌द्यालयो में गठित इको क्लब से “फ्लोरा (वनस्पति) के लिए क्यूआर कोड” नामक एक शैक्षिक पहल की शुरुआत की गई है। इसका प्रमुख उ‌द्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल का विकास करना, क्यूआर कोड निर्माण और डिजिटल जानकारी प्रदान करना है। पृथ्वी दिवस के आयोजन में विद्यालय द्वारा “इको क्लब फॉर मिशन लाईफ” पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। विद्यालय के इको क्लब प्रभारी द्वारा विद्यार्थियो के समूह बनाएँ जाकर स्कूल परिसर एवं आस-पास के बाग बगीचो इत्यादि में उपलब्ध पेड़-पौधों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जायेगी। वि‌द्यार्थी सूची अनुसार पेड-पौधों से संबंधित जानकारी एकत्रित कर डिजिटल डेटाबेस भी तैयार करेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक पेड़-पौधों के लिए स्थिर (स्टेटिक) क्यूआर कोड बनायेंगे। क्यूआर कोड वाले लेबल को विद्यार्थियों द्वारा संबंधित पेड़ पौधो के समक्ष प्रदर्शित किया जायेगा, जिससे अन्य विद्यार्थी एवं जन सामान्य भी उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी सहजता से प्राप्ते कर सकेंगे। क्यूआर कोड में उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी यथा पेड (फ्लोरा) का नाम एवं स्थानीय नाम, पेड का वैज्ञानिक नाम, पेड का प्रकार, फलदार । औषधि / सजावट / अन्य, वनस्पति के बारे में जानकारी जैसे पोषण मूल्य, लाभ, उपयोग आदि भी उपलब्ध होगी।

Previous articleसत्र‍ 2025-26 में सीएम राइज विद्यालयों में विद्यार्थियों को नवीन प्रवेश देने हेतु प्रवेश नीति जारी
Next articleसिख धर्म के 5 वें गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया