कलेक्टर इलेवन ने आदिम जाति कल्याण विभाग को हराया

Join Us

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर जिला प्रशासन के द्वारा कलेक्टर इलेवन और आदिम जाति कल्याण विभाग के मध्य एक मैत्री मैच खेला गया। इसमें कलेक्टर बालागुरु के ने शानदार दोहरा प्रदर्शन करते अपनी टीम को जीत दिलाई।  इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इन दिनों बीएसआई मैदान पर ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। रविवार की सुबह कलेक्टर इलेवन और आदिम जाति कल्याण विभाग के मध्य मैत्री मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आदिम जाति विभाग ने 15 ओवर में 141 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलेक्टर इलेवन की टीम ने यह मैच 11 वें ओवर में जीत लिया। इसमें कलेक्टर बालागुरु के ने 29 गेंद पर 42 रन की विस्फोटक पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए। आदिम जाति कल्याण विभाग की कप्तानी अधिकारी हिरेन्द्र कुशवाहा ने की थी। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Previous articleसिख धर्म के 5 वें गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया
Next articleशिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में किया नमक-चमक के साथ महारुद्राभिषेक