नर्मदापुरम/शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में शनिवार 19 अप्रैल 2025 को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में संस्था के छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख डॉ. पी सी नरवरे ने सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और हमें इसे बचाना है। इस दौरान सभी ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने और इसका सदुपयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देवेश तिवारी विभागाध्यक्ष, डॉ. हेमलता डांगी, सफीना खान, संकल्प आर्यन मोनिका खत्री, जतिन गौर, नमामि मिश्रा, मनोज वर्मा सहित सूरज रायबोले, उपेंद्र शुक्ला, देवी प्रसाद मेहर ,सुशील यादव, विनोद गुर्जर, निलेश नीतिराज सहित संस्था के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और जल की महत्ता को समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।







