डीजे रहेगा प्रतिबंधित सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में हुआ निर्णय ।
शोभायात्रा 29 अप्रैल को
—————————— ———-
नर्मदापुरम / स्थानीय गीता मैरिज पैलेस में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित विद्वत जनों ने अपने अपने सुझाव रखे जहाँ सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि डीजे बजने से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ साथ आम नागरिकों को बहुत समस्या होती है विशेषकर बृद्ध ,हृदय रोगियों को पीड़ा होती है और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है इसलिए शोभयात्रा में डीजे बजाना प्रतिबन्धित रहेगा इसके स्थान पर परम्परागत शहनाई ,बैंड इत्यादि विकल्पों पर विचार किया गया । बैठक को पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ,डॉ गोपाल खड्डर , आचार्य अविनाश मिश्रा ,आचार्य नीरजेश त्रिपाठी ,आचार्य वीरेंद्र शुक्ला ,पूर्व प्राचार्य एल एल दुवे ,पूर्व खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ,अरुण दीक्षित ने संबोधित किया ।सभी वक्ताओं ने समस्त सनातन धर्मावलम्बियों से शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया ।साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार दिनांक 30 अप्रेल अक्षय तृतीया को प्रातः 09 बजे से गोपाल मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी का सहस्त्रार्चन पूजन अभिषेक किया जावेगा ।
के एन त्रिपाठी ,राजकुमार तिवारी ,उदित द्विवेदी,मुन्ना उपाध्याय द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए गए जो कि सभी ने स्वीकार कर सहमति व्यक्त की गई । रामकुमार गुबरेले द्वारा लेखा – जोखा प्रस्तुत किया गया बैठक का संचालन दिनेश तिवारी एवं आभार धर्मेन्द्र तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम अनुसार व्यवस्था कार्य विभाजन किया जिसमें पूजन अर्चन महाआरती आचार्य अविनाश मिश्रा ,मंगल तिलक आचार्य नीरजेश त्रिपाठी ,प्रसाद वितरण युबराज तिवारी ,पेयजल दयानंद पचौरी ,विभिन्न सामाजिक संगठन सम्पर्क आमंत्रण अरुण दीक्षित ,विनोद दुवे ,धर्मेन्द्र तिवारी ,वार्ड समिति सम्पर्क गोविंद दुवे , शोभायात्रा संचालन विशेष दुवे ,योगेश शर्मा ,महिला कार्यक्रम ममता शर्मा ,वंदना शर्मा ,अर्चना पुरोहित ,ममता मिश्रा ,आरती शर्मा ,राधा पुरोहित को व्यवस्था सौपी गयी ।
इस अवसर पर शशिकांत दुवे ,सुखदेव भार्गव ,अजय तिवारी,अशोक दिवोलिया ,पुष्पेश पालीवाल ,कल्पेश दुवे ,भागचंद तिवारी ,मनीष तिवारी ,दशरथ तिवारी ,दीपक शर्मा,अनिल मिश्रा ,गोविंद पचौरी,रत्नेश दुवे,ललित दीक्षित,रमेश पाठक, संजय उपाध्याय, हिमांशु पाठक,राजू पांडेय,हेमन्त शर्मा,के.के शर्मा, उत्तम रावत,जयेश मिश्रा, राम रावत,विनोद मुदगल ,योगेश तिवारी, संजय दुवे ,अशोक दुवे , सहित बड़ी संख्या में सामाजिक भाई बहन उपस्थित रहे ।







