मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम सोजान सिंह रावत द्वारा किया गया पलकमती नदी के कछार क्षेत्र मे हो रहे कार्यों का निरीक्षण

Join Us

मंगरिया में किया गोशाला का निरीक्षण

नर्मदापुरम/  मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत द्वारा रविवार 20 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत सोहागपुर का भ्रमण कर पलकमती नदी के उदगम स्थल बिनेका क्षेत्र व आसपास की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर नदी पुर्नजीवन हेतु किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि जल गंगा सवंर्धन अभियान 2025-26 अंतर्गत पलकमती नदी के पुर्नजीवन का कार्य भी किया जाना है, इसलिये सीईओ जिला पंचायत द्वारा पलकमती के उदगम स्थल जो कि सतपुडा टाइगर रिर्जव के बिनेका एवं जमानीदेव क्षेत्र के आगे पड़ता है वहा से प्रारंभ किया गया। जहां सीईओ जिला पंचायत द्वारा नदी के प्रवाह वाले 12 कि.मी. के एसटीआर वनक्षेत्र में वन विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो की प्लानिंग तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु वन विभाग के अमले को कहा गया एवं बोला गया कि आरक्षित वनक्षेत्र में जो संरचनाएं निर्मित होंगी उनमें वर्ष भर जल रहेगा जो नदी के पुर्नजीवन हेतु बहुत उपयोगी होगा। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सेहराटेकापारछेडकाबिछुआ में मनरेगा येाजना के तहत नवीन बनाए जा रहे खेत तालाबकूप रिचार्जचेक बोल्डर स्ट्रक्चर आदि का निरीक्षण किया गया एवं विगत वर्षो में उक्त पंचायतों में बनाए गए खेत तालाबो का निरीक्षण किया गया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोहागपुर एवं सहायक यंत्री मनरेगा को निर्देश दिए गए कि जलगंगा संवर्धन हेतु इस सप्ताह समस्त लक्षित खेत तालाब कार्य प्रारंभ किये जाये कार्यों को गुणवत्तापूर्वक किया जाये एवं समयावधि का ध्यान रखा जाए। सांथ ही सीईओ श्री रावत द्वारा मंगरिया स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया गया था गोशाला के समीप चरागाह को विकसित करने के निर्देश दिए गए।

गोहनादेहमाल की पंचायत भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

ग्राम पंचायत गोहनादेहमाल में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्माण कार्य में उपुयक्त हो रही ईटों का परीक्षण सीईओ जिला पंचायत द्वारा किया गया एवं उनकी गुणवत्ता सही न होने के कारण उन्हें तत्काल बदलने के एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपयोग करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सक्सेना जो कि नदी पुर्नजीवन कार्य से जुडे हुए है वह भी उपस्थित रहे एवं परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री अभिषेक तिवारीजनपद पंचायत सोहागपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय अग्रवालसहायक यंत्री श्रीमति सुनीता वर्माउपयंत्री श्री राहुल तिवारी एवं विभिन्न पंचायतों के सरपंचसचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Previous articleसैलरी मांगने पर कर्मचारियों से हैवानियत, बिजली के झटके दिए, नाखून भी उखाड़े; फिर ऐसे बची जान
Next articleभगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन होंगे