नर्मदापुरम। 11 अप्रैल को हुई बैठक में लिए गए निर्णयानुसार भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव समिति सर्व ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम के द्वारा पूर्व वर्षाें की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाए जाने के लिए समिति की बैठक् का आयोजन आज 19 अप्रेल को शाम 5 बजे..गीता मेरिज पैलेस आई टी आई रोड नर्मदापुरम में आयोजित की जा रही है। तदनुसार भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में 29 व 30 अप्रेल को आयोजित शोभायात्रा एवं अभिषेक की तैयारी को लेकर बैठक व आयोजन समिति के दायित्व दिए जाने हैं। समिति के सभी सदस्यों ने समस्त विप्र बन्धु एवं वहिनों को आमंत्रित किया है।







