काव्य महोत्सव व सम्मान समारोह कल

Join Us

नर्मदापुरम। साहित्य एवं समाज को समर्पित व्यक्तित्व केप्टिन किशोर करैया के जन्म दिवस के अवसर पर सुविख्यात साहित्यविद एवं सहित्यकारों की उपस्थिति मे काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डॉ हरिओम दीक्षित ने बताया की 20 अप्रैल रविवार 2 बजे से होटल वल्लभ विलास पैलेस एसपीआफिस के पास नर्मदापुरम में वरिष्ठ सहित्यकारों में ऋषि श्रृंगारी, दिनेश प्रभात भोपाल, नगर श्री गिरिमोहन गुरु, शास्त्री नित्यगोपाल कटारे, डॉ संतोष व्यास, नर्मदापुरम, संगीता सरल भोपाल की गरिमामय उपस्थिति में नगर सहित मप्र के अन्य अनेक कविगण काव्य पाठ करेंगे। युवा कवि नवीन हरियले ने बताया की नर्मदा आव्हान सेवा समिति के संयोजक कैप्टन करैया ने समूचे देश में साहित्यिक आयोजन कर परचम लहराया है। नवोदित कवियों को स्थान देने की पहल की है।आयोजन समिति के सावन कुमार और रामेश्वर यादव ने बताया की निःसंदेह वरिष्ठ कवियों की उपस्थिति से आयोजन गरिमामय होगा। इस अवसर मध्य भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत के सुप्रसिद्ध साहित्यिक प्रेरक किशोर करैया केप्टिन का साहित्यकारों व्दारा सम्मान किया जाएगा।

 

 

Previous articleवक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर संगोष्ठी एवं जन जागरण अभियान चलाएगा
Next articleआज होगी भगवान श्री परशुरामजी प्रकटोत्सव की तैयारी हेतु बैठक