बेजुबान बकरे को बेरहमी से मारने वाले हैवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी भोपाल में पशु क्रूरता का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो से लोगो में आक्रोश फैल गया। इस वीडियो में एक युवक बकरे के पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के नूर महल इलाके में स्थित अल रशीद अस्पताल के पास का बताया गया था। वीडियो में नजर आ रहा है एक युवक बकरे के पैर बांधकर उसे लात-घूसों से बेरहमी से पीट रहा है। बेजुबान पशु के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमियो में आक्रोश फैल गया। इसके बाद पशु प्रेमी हैवान बने युवक की जानकारी जुटाने के बाद कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस का कहना है कि कबीरा भम्बानी की शिकायत पर आरोपी आजमी के खिलाफ पशु क्रुरता की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं घटना स्थल इमामी गेट का बताया जा रहा है। पुलिस घटना में आगे की जॉच कर रही है। आरोपी की करतूत का वीडियो थोड़ी दूरी पर स्थित अन्य मकान में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य ने बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

Previous articleसिकल सेल खत्म करने में हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी : राज्यपाल पटेल
Next articleएनडीआरएफ,एसडीईआरएफ द्वारा आपदा के दौरान उपयोग होने वाले जीवन रक्षक उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया