देर रात बाइक शोरूम के वर्कशॉप में आग लगने से मचा हडक़ंप

Join Us

 -4 दमकलो की मदद से 1 घंटे में पाया काबू, लाखो का माल जला
भोपाल(ए)। शहर के रायसेन रोड स्थित एक बाइक शोरूम के वर्कशॉप में बुधवार रात अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। तेजी से फैलती आग ने विकराल रुप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आने से वर्कशॉप में रखे गाडिय़ों के पाट्र्स सहित अन्य सामान पूरी तरह से जल गया। जानकारी के अनुसार रात करीब पौने 9 बजे प्रभात चौराहे से थोड़ी दूरी पर अप्सरा टॉकीज के पास सुरजीत बजाज के वर्कशॉप के शटरों से धुआं निकलता देख फायर स्टेशन को जानकारी दी गई। खबर मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा फायर स्टेशन से 4 दमकलो सहित वाटर टैंकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिये। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन भीषण आग की चपेट में आकर वर्कशॉप में रखा सामान पूरी तरह जल गया। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : केन्द्रीय मंत्री शाह
Next articleसिकल सेल खत्म करने में हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी : राज्यपाल पटेल