आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास का आयोजन आज

Join Us

भोपाल (आरएनएस)।भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वाधान में 17 अप्रैल 2025 को प्रात: 09:30 से दोपहर 01:30 बजे तक सेंट्रल पॉवर रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने, रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि 17 अप्रैल 2025 को भोपाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में रासायनिक औद्योगिक आपदा पर आधारित मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा, इस संदर्भ में आम जनता में जागरूकता फैलाने एवं किसी भी प्रकार की घबराहट से बचाव के लिये पूर्व सूचना देना अत्यंत आवश्यक है. यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है, और आम नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील है कि अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें, मॉक अभ्यास क्षेत्र में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और दूसरों को सही जानकारी प्रदान करें. यदि किसी भी असुविधा का अनुभव हो, तो तुरंत निकटतम प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
००

Previous articleआयुष्मान आरोग्य शिविरों में 12 हजार से अधिक नागरिक लाभान्वित
Next articleबांग्लादेश का बड़ा फैसला, भारत से धागे के आयात पर लगा दी रोक; जानें फैसले की वजह और इसका असर