– बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने हुआ हादसा
-15 घायल, चार गंभीर, एक की हालत चिंताजनक
भोपाल(ए)। राजधानी के नजदीक बागसेवनिया थाना इलाके में भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहॉ सोम डिस्टिलरीज के कर्मचारियो को ले जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एक्सीडेंट में बस में सवार ड्राइवर-कंडक्टर सहित सोम डिस्टिलरीज के करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर और एक की हालत चितांजन बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बीयू के सामने एक बस अचानक अनयित्रिंत होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बताया गया है कि बस कर्मचारियों को लेकर मंडीदीप की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगो के साथ मिलकर घायलों को इलाज के लिये नजदीक ही स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस चालक हेमंत के साथ ही मनोज यादव और अनिल मीणा नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए है, जिनकी हालत चिंताजनक है। वहीं वीडी शुक्ला नाम के एक व्यक्ति की हालत नाजूक बताई जा रही है। लोगो का कहना है की हादसे का शिकार हुई बस सोम डिस्टिलरीज के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। उसी दौरान दूसरी बस ने ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए दूसरी बस के काफी नजदीक आ गई। बचाने के प्रयास में बस डिवाइडर पर जा चढ़ी और अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस हादसे की जॉच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।








