देवास-भोपाल मार्ग पर मेनटेनेंस कार्यों में तेजी 

Join Us

सीहोर, मध्य प्रदेश: आगामी वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा देवास-भोपाल मार्ग पर मेंटेनेंस कार्य तेजी से जारी हैं। प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग पर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से डामरीकरण, रोड मार्किंग और शोल्डर की भराई जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। सड़क मेंटेनेंस प्रबंधक पियूष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान यातायात को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक मेंटेनेंस कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। पुल और पुलियों की सफाई का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि बरसात से पूर्व सभी कार्य पूर्ण किए जा सकें और सड़क पर जलभराव जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम एवं डी बी सी पी एल का लक्ष्य  आगामी मानसून में  मार्ग पर  यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर का अनुभव करना है ।

Previous articleसरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध निकाली ध्यानाकर्षण रैली
Next articleइडी की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही के विरोध में महामहीम राष्ट्रपति के नाम कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन