मानव श्रंखला बनाकर जताया विरोध
भाजपा की तानाशाही केन्द्र सरकार कर रही एजेंसियों का दुरूपयोग-राजीव गुजराती
सीहोर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सीहोर जिलाध्यक्ष राजीव गुराजती के नेतृत्व में मानश्रंखला बनाकर भाजपा केन्द्र सरकार के इशारे पर इडी के विरूद्ध जोरदार नारे बाजी कर महामहीम राष्ट्रपति के नाम तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी तन्मय वर्मा को ज्ञापन सौंपा। राजीव गुजराती ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि आज जब भारत 75 वर्षों से अधिक पुराने लोकतंत्र की विरासत का दावा करता है, तब देश के भीतर एक खतरनाक प्रवृत्ति लगातार गहराती जा रही है, केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की। विशेष रूप से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई, लोकतंत्र की आत्मा को निरंतर घायल कर रही है।
हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि स्पष्ट रूप से यह केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता का भी प्रतीक है।
जिस परिवार ने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया, जिनके अपने बलिदान हुए, उस गांधी-नेहरू परिवार को केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार बार-बार अपमानित करने का असफल प्रयास कर रही है। 2014 से लगातार यह देखा जा रहा है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी एजेंसियों का मनमाना उपयोग किया जा रहा है! इससे यह स्पष्ट है कि यह एक राजनीतिक हथियार के रूप में एजेंसियों को प्रयोग करने की रणनीति है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने मांग की है कि महोदय आप भारत के संविधान के संरक्षक हैं, कृपया इस गंभीर प्रकरण में स्वत: संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी मूल शिकायत के किस आधार पर वर्षों पुराने प्रकरण को पुन: खोलकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं को प्रताडि़त किया जा रहा है?
राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की आड़ में लोकतंत्र को कुचलने की साजिश को रोका जाए। देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने हेतु भी आप तत्काल हस्तक्षेप करें।
इस प्रकार की कार्रवाइयों पर तत्काल निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच की व्यवस्था हो, जिससे देश की जनता के बीच एजेंसियों की निष्पक्षता और लोकतंत्र की साख बची रह सके।
ज्ञापन में महामहीम महोदया जी से आग्रह है कि विपक्षी नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही पर रोक लगाते हुए न्याय और लोकतंत्र की रक्षा करें। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर,हरपाल ठाकुर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, जयंत शाह, गुलाब बाई ठाकुर, ओम बाबा राठौर, अरूण राय, पवन राठौर, कमल सिंह चौहान, निशांत वर्मा, विवेक राठौर, घनश्याम राठौर, सुदीप व्यास, मजीत अंसारी, हसीन कुरेशी, इरफान लाला, घनश्याम मीणा, जितेन्द्र सिंह सोभाखेड़ी, रामनारायण शर्मा, देवी सिंह तंवर, जसवीर सिंह खनूजा, जाहीद गुड्डु, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, कमलेश चाण्डक, ईश्वर सिंह चौहान, पंकज शर्मा, मुस्तफा अंजुम, राहुल ठाकुर, नयाब खान, नवीन सौलंकी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष मालवीय, हसीन कुरेशी, सर्वेश व्यास, गजराज परमार, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, लक्की सक्सेना, मनेाज परमार, हरी मेवाड़ा, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








