नर्मदापुरम। पूर्व नपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मीना वर्मा ने कहा कि जब मैं नगर पालिका की अध्यक्ष थी तब मेरे कार्यकाल में ही डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा परिसर में सौदर्यीकरण करवाया था। फब्बारे लगवाए थे। उस स्थान पर रौनक बन गई थी। तब से कोई सुधार नहीं हो सका है। भाजपा ने प्रतिमा के सामने अपना कार्यालय तो चकाचक कर लिया। लेकिन जब से लेकर अब तक भाजपा के अनेक नपाध्यक्ष हो गए। अनेक विधायक हो गए अनेक सांसद हो गए। भाजपाईयों ने कार्यालय के सामने अंबेडकर की प्रतिमा पर छतरी तक नहीं लगवा सके। ये लेाग डॉ अंबेडकर के संविधान की बात करते हैं। प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का नाटक करते हैं। लेकिन प्रतिमा पर एक छतरी तक नहीं लगवा सके। विकास के खोखले वादे करते हैं। अब नागरिक इनकी चालबाजियों को समझने लगें हैं।







