पंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 60 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार

Join Us

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को सीआईए-2 स्टाफ, अमृतसर में तैनात सिपाही आदर्शदीप सिंह को 60,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी सिपाही ने अपने पड़ोसी कृष्ण कुमार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज न करने के बदले 60,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसका पड़ोसी कृष्ण कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई के कारण वह सुधर गया और अब वह एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है।

Previous articleशाहदरा में युवती की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next articleईमानदारी, सच्चाई और सादगी के जीवन मूल्यों का पालन करने वाले अधिक सुखी : राष्ट्रपति मुर्मू