शाहदरा में युवती की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या करने का मामला सामने आया। जल बोर्ड के गेट के सामने एमआईजी फ्लैट्स के पास युवती को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम, एडिशनल डीसीपी नेहा यादव, एसीपी, थाना प्रभारी (एसएचओ), क्राइम टीम, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें तकरीबन आधे से पौने घंटे पहले एक कॉल प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया कि एक लडक़ी को गोली मारी गई है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि युवती की उम्र लगभग 20 साल के आसपास है।

Previous articleकोटा में कार और बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, सडक़ से 5 फीट दूर जाकर गिरी दोनों गाडिय़ां
Next articleपंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 60 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार