राष्ट्र के सजग पथ प्रदर्शक थे डॉ अम्बेडकर-राजीव गुजराती
सीहोर । अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रमांक 11 सीहोर के डॉ अम्बेडकर पार्क गंज जिला सीहोर में जिला कांग्रेस, जिला सेवादल कांग्रेस तथा ब्लॉक कांग्रेस सीहोर के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर के 134वी व महात्मा ज्योतिबा राव फूले की 198वी जयंती संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव गुजराती थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ अम्बेडकर व फूले की प्रतिमा एवं चित्र पर कैंडल जला कर पुष्प मालाए अर्पित की गई। इस अफसर राजीव गुजराती ने कहा कि म.प्र. के महु में जनमें डॉ. अम्बेडकर राष्ट्र के सजग पथ प्रदर्शक थे इस अवसर पर राजीव गुजराती ने कहा कि डॉ अम्बेडकर का सपना था कि दलित धनवान बने वह हमेशा नौकरी मांगने वाले नही बने अपितु नौकरी देने वाले बने डॉ .अम्बेडकर के नीजी पुस्तकालय बॉम्बे राजगृह में 50 हजार से भी अधिक किताबें है । यह विश्व का सबसे बड़ा निजी पुस्तकालय है क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा राव फूले तथा पत्नी सावित्री राव फूले एवं फातिमी शेख देश के प्रथम शिक्षक शिक्षिकाएं थी । कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र खंगराले ने किया। आभार पूर्व पार्षद राकेश वर्मा ने माना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत वर्मा , ओम वर्मा , राजाराम बड़े भाई , डॉ अनीस खान , प्रीतम दयाल चौरसिया , राजेंद्र वर्मा , पार्षद विवेक राठौर नेता प्रतिपक्ष , पवन राठौर , घनश्याम यादव , मजीद अंसारी , पार्षद गण , पूर्व पार्षद आरती नरेंद्र खंगाराले, सरिता टिकले, स्मिता पटेरिया , विजय वरके, अरुण राय , भूरा यादव , हरीश चंद्र आर्य, विनीत गोयल , डॉ हर्ष गुप्ता , के के रिछारिया , भगत सिंह तोमर , अखिलेश बामनिया, राजेंद्र बरक्डे, घनश्याम जाटव , गजराज परमार , सुनील राणावत, शुभम मालवीय , हरीश त्यागी , अक्षत सिंह सेंगर , आसिफ अंसारी , भारत सिंह , मटरू टेलर , तारा चंद यादव , रविकुमार गौहत आदि भरी संख्या में लोग उपस्थित थे








