तैयारी को लेकर हुई बैठक सम्पन्न
सीहोर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मोत्सव समारोह समिति एवं सहकार भारती जिला सीहोर के संयुक्त प्रयासों से भारतीय इतिहास में राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा और स्वावलंबी समाज खड़ा करने की जिजीविषा लिए जीवन में अत्यंत संघर्षों के बाद भी जनकल्याण के लिए भगवान शिव को समर्पित शासन व्यवस्था देने वाली लोकमाता के नाम से विख्यात, शक्ति स्वरूपा देवी अहिल्याबाई के 300 वें जन्मदिवस 31 मई 2025 को शिवशक्ति समागम समारोह के रूप में मनाये जाने हेतु स्वर्णकार समाज मंदिर परिसर में योजना बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा छोटी छोटी बैठकों द्वारा लोकमाता के चरित्र को घर- घर पहुंचाने व जन्मोत्सव समारोह में संयुक्त प्रयासों से कम से कम 1000 माता-बहनों व उनके परिवार के किसी पुरुष सदस्य को साथ लाने का संकल्प लिया गया। बैठक में समाज के सभी वर्गों से मातृशक्ति व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।








